जयपुर: राजस्थान बरसात से तर-बतर है. बारिश का सिलसिला जारी है. आज भी पूरे प्रदेश में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया. उदयपुर समेत कई जिलों में 7 इंच तक भारी बारिश दर्ज हुई.
जयपुर में कल 4 घंटे बारिश से शहर के कई हिस्से जलमग्न हुए. जयसिंहपुरा खोर में गड्ढे के कारण बस पलटने से अफरा-तफरी मची. धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंची.
एक दिन में करीब 30 फीट चंबल नदी का जलस्तर बढ़ गया. पहली बार 3 मीटर से ऊपर त्रिवेणी नदी का जलस्तर पहुंचा. 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां घटेंगी.