राजस्थान में भट्टी सी तपन, हीटवेव के असर से दिन और रात का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर, जैसलमेर में रहा सर्वाधिक 46.4 डिग्री रिकॉर्ड पारा

राजस्थान में भट्टी सी तपन, हीटवेव के असर से दिन और रात का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर, जैसलमेर में रहा सर्वाधिक 46.4 डिग्री रिकॉर्ड पारा

जयपुर: राजस्थान में भट्टी सी तपन है. हीटवेव के असर से दिन और रात का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर है. बीते 24 घंटे में सभी शहरों में दिन-रात का पारा सामान्य से ज्यादा रहा. सोमवार को जैसलमेर में सर्वाधिक 46.4 डिग्री रिकॉर्ड पारा दर्ज किया गया. 

जैसलमेर अप्रैल में गत 10 साल में इतना गर्म कभी नहीं रहा. गर्मी के असर के कारण आंधी-बूंदाबांदी के बावजूद नहीं राहत मिली. बाड़मेर में 46, कोटा में 45.7 डिग्री, फलौदी-चित्तौड़गढ़ में 45.4 डिग्री पारा रिकॉर्ड दर्ज किया गया. 

राजधानी जयपुर में 43.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. दिन की हीटवेव के साथ रात को भी गर्मी सताने लगी है. राज्य में अगले 24 घंटे भी हीटवेव का दौर जा रहेगा. हालांकि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. 

प्रदेश में भट्टी सी तपन: 
-हीटवेव के असर से दिन और रात का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर 
-बीते 24 घंटे में सभी शहरों में दिन-रात का पारा रहा सामान्य से ज्यादा 
-सोमवार को जैसलमेर में सर्वाधिक 46.4 डिग्री पारा रिकॉर्ड 
-अप्रैल में गत 10 साल में इतना गर्म कभी नहीं रहा जैसलमेर 
-गर्मी के असर के कारण आंधी-बूंदाबांदी के बावजूद नहीं मिली राहत 
-बाड़मेर में 46, कोटा में 45.7 डिग्री, फलौदी-चित्तौड़गढ़ में 45.4 डिग्री पारा रिकॉर्ड 
-राजधानी जयपुर में 43.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया 
-दिन की हीटवेव के साथ रात को भी सताने लगी है गर्मी 
-राज्य में अगले 24 घंटे भी जा रहेगा हीटवेव का दौर 
-हालांकि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना