जयपुर: राजस्थान युवा शक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में मौजूद हैं. दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजन हो रहा है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे युवाओं ने दुनिया में परचम फहराया है. हमने एक नई शुरुआत की है. नई परंपरा शुरू की है. देश की आजादी के बाद सरदार पटेल के प्रयासों से एकीकरण हुआ.
राजस्थान की जब स्थापना हुई. वह भारतीय नक्षत्र की चैत्र प्रतिपदा को हुई थी. हम जब भी मांगलिक कार्य करते हैं,तिथि नक्षत्र को देखते हैं. 19 मार्च को इसीलिए चैत्र प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस होने वाला है. हमने तय किया है कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में युवा साथियों को कोई ना कोई सौगात दें. इसलिए हमने ये आयोजन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं युवा, महिला किसान और मजदूर चार जातियां हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में उन्हीं को आगे बढ़ाने का काम चल रहा है.
मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि जीवन में चुनौतियां आएंगी. लेकिन राजस्थान के युवा चुनौतियों का सामना सीना ठोककर कर सकते हैं. राजस्थान के युवाओं के बारे में देश दुनिया की कंपनियां जानती है. अभी आपके लिए श्रेष्ठ समय है. दुनिया आज रेड कार्पेट आपके लिए बिछाकर बैठी है. केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में भजनलाल सरकार है. डबल इंजन की सरकार है. हमारा लक्ष्य है कि युवा शक्ति और अधिक बैंकों की व्यवस्था से जोड़ा जाए. आपकी किस्मत अच्छी है कि डबल इंजन की सरकार युवाओं के लिए शानदार काम कर रही है.
कार्यक्रम में बेस्ट 3 स्टार्टअप्स को अवॉर्ड और सम्मान मिला. मुख्यमंत्री ने सम्मनित किया. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत पहले लाभार्थी को चेक का वितरण किया गया. 403 स्टार्टअप का वायबिलिटी गैप के 1145 लाख के फंड का वितरण किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 485 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अनेक सौगातें दी.