राजसमंद: राजसमंद के आमेट से बड़ी खबर मिल रही है. ट्रेलर-बाइक भिड़ंत हादसे मामले में घायल एक और मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है.
घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है.
गंभीर हालत महिला का इलाज उदयपुर में जारी है. कड़ी धूप में परिजन अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे है.कुंभलगढ़ डिप्टी सहित 5 थानों की पुलिस,अतिरिक्त जाप्ता तैनात है. आसण पुलिया पर कल हादसा हुआ था. आमेट अस्पताल के बाहर मुआवजे को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है.
ट्रैलर-बाइक हादसे मामले में 20 घंटे बाद भी सहमति नहीं बन पाई. मुआवजे की मांग को लेकर परिजन अड़े, अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे. 50 लाख रुपए मुआवजा और एक सरकारी नौकरी की मांग कर रहे है. घटना को लेकर व्यापारियों ने स्वैच्छिक बाजार बंद रखा.
मौके पर 5 थाना पुलिस और अतिरिक्त जाप्ता तैनात रहा. हादसे में तीन की मौत हुई थी. 2 गंभीर रूप से घायल हुए थे. आसण पुलिया पर कल सुबह हादसा हुआ था. धरने के चलते आमेट, भीलवाड़ा मार्ग बंद हुआ. आमेट अस्पताल के बाहर प्रदर्शन चल रहा है.