रजनीकांत के फैंस के लिए राहत की खबर, अभिनेता को अस्पताल से मिली छुट्टी

सुपरस्टार रजनीकांत की सेहत पर अपडेट सामने आया है. रजनीकांत के फैंस के लिए राहत की खबर आयी है. रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. रजनीकांत को 30 सितंबर को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
विस्तार में

नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत की सेहत पर अपडेट सामने आया है. रजनीकांत के फैंस के लिए राहत की खबर आयी है. रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. रजनीकांत को 30 सितंबर को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

1 अक्टूबर को रजनीकांत का ऑपरेशन किया गया था. अभिनेता की सेहत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है. जल्द ही रजनीकांत तमिल फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आने वाले हैं . फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी स्क्रीन साझा करेंगे.