जयपुरः RGHS का हर माह मोबाइल पर हिसाब मिल रहा है. राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में करप्शन रोकने की कवायद की गई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद नई व्यवस्था शुरू की गई है. गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती के साथ ही अब व्यवस्था में "पारदर्शिता" के लिए बड़ा कदम है. मैसेज अलर्ट सिस्टम' के जरिए हर लाभार्थी को रजिस्टर्ड मोबाइल पर सूचना मिल रही है.
योजना में पिछले एक माह में किए गए खर्च का ब्यौरा दिया जा रहा है. बाकायदा OPD,डे केयर,IPD,फार्मेसी और पुनर्भरण में खर्च राशि की सूचना मिल रही है. महीने के पहले सप्ताह में पूरा 'हिसाब-किताब' मिल रहा है. इस सूचना के आधार पर भी गड़बड़ी करने वालों पर गाज गिर रही है.