शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू, पहले ही दिन करीब 5 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले

शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू, पहले ही दिन करीब 5 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले

जयपुर : शिक्षा विभाग में अदला-बदली की पहली सूची जारी हो गई है. तबादलों का ताला खुला तो शिक्षा विभाग में आदेशों की बारिश हो गई है. पहले ही दिन करीब 5 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले हुए हैं. सबसे ज्यादा तबादले जयपुर संभाग में, कुल 908 आदेश जारी हुए हैं.

उदयपुर संभाग में 869 और अजमेर संभाग में 854 ट्रांसफर, जोधपुर संभाग में 616, भरतपुर में 519 तबादले किए गए हैं. बीकानेर संभाग में 515 और पाली संभाग में 363 तबादले हुए हैं. ग्रेड सेकंड शिक्षकों की सबसे ज्यादा अदला-बदली हुई है. बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और लाइब्रेरियन भी सूची में शामिल हैं.

स्थानांतरित कर्मचारियों को 10 दिन में नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए. प्रोबेशन पीरियड वालों को फिलहाल नई जगह कार्यभार नहीं मिलेगा. ट्राइबल और नॉन-ट्राइबल एरिया के कुछ तबादलों पर भी रोक है. शिक्षा विभाग बोला, नियमों के मुताबिक ही प्रभावी तबादले होंगे. अब सबकी नजर अगली तबादला सूची पर है, अगली बारी किसकी है ?