जयपुर में सरस दूध-छाछ के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं को 70 रुपए प्रति लीटर मिलेगा गोल्ड दूध

जयपुर: जयपुर में सरस दूध, छाछ के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. उपभोक्ताओं को 70 रुपए प्रति लीटर सरस गोल्ड दूध मिलेगा. जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक संघ की ओर से रेट बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं.

जयपुर में सरस टोंड दूध 56 रुपए प्रति लीटर मिलेगा. जयपुर डेयरी प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने आदेश जारी किए हैं. सरस 500 ML छाछ पाउच की रेट अब 17 रुपए होगी. सरस पनीर, दही, लस्सी, नमकीन छाछ के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है. कल 21 मई से सरस के उत्पादों की बढ़ी हुई दरें लागू होगी.

सरस दूध, छाछ के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
-उपभोक्ताओं को 70 रुपए प्रति लीटर मिलेगा सरस गोल्ड दूध
-जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक संघ की ओर से जारी किए रेट बढ़ोतरी के आदेश
-जयपुर में सरस टोंड दूध मिलेगा 56 रुपए प्रति लीटर
-सरस 500 ML छाछ पाउच की रेट होगी अब 17 रुपए
-सरस पनीर, दही, लस्सी, नमकीन छाछ के दामों में भी की गई बढ़ोतरी
-जयपुर डेयरी प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने जारी किए आदेश
-कल 21 मई से लागू होगी सरस के उत्पादों की बढ़ी हुई दरें