सरिस्का टाइगर रिजर्व से बाघिन एसटी 12 के सब एडल्ट सांगा 19 जनवरी से गायब, 12 दिन से अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

सरिस्का टाइगर रिजर्व से बाघिन एसटी 12 के सब एडल्ट सांगा 19 जनवरी से गायब, 12 दिन से अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

जयपुर : सरिस्का टाइगर रिजर्व से बाघिन एसटी 12 के सब एडल्ट सांगा 19 जनवरी से गायब है. 19 जनवरी को अकबरपुर रेंज के भाटियाली के अधीन थोबड़ा की चौड़ से चितारी नदी की ओर पगमार्क मिले थे. 

नर सब एडल्ट सांगा के गायब होने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. डीसीएफ अभिमन्यु सहारण के निर्देश पर अकबरपुर एसीएफ ने टीम गठित की है. सांगा के साक्ष्य ढूंढने में मॉनिटरिंग टीम एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. लेकिन 12 दिन से अभी तक सांगा का कोई सुराग नहीं मिला है.

सरिस्का टाइगर रिजर्व से आ रही इस वक्त की बड़ी खबर
-बाघिन एसटी 12 के सब एडल्ट सांगा का 19 जनवरी से गायब
-19 जनवरी को अकबरपुर रेंज के भाटियाली के अधीन थोबड़ा की चौड़ से चितारी नदी की ओर मिले थे पगमार्क
-नर सब एडल्ट सांगा के गायब होने से मचा विभाग में हड़कंप
-डीसीएफ अभिमन्यु सहारण के निर्देश पर अकबरपुर एसीएफ ने गठित की टीम
-सांगा के साक्ष्य ढूंढने में मॉनिटरिंग टीम लगा रही एड़ी चोटी का जोर
-लेकिन 12 दिन से अभी तक नहीं मिला सांगा का कोई सुराग