सवाई माधोपुर में दो ट्रकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में तीन लोगों की मौत, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

सवाई माधोपुर में दो ट्रकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में तीन लोगों की मौत, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हुई है. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. कुस्तला तिराहे से आगे टोंक रोड की घटना है. मृतकों में दो उत्तर प्रदेश निवासी हैं जबकि एक पानीपत निवासी है.

हादसे की सूचना पर मौके पर रवांजना डूंगर थाना पुलिस पहुंची है. तीनों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जयपुर रैफर किया गया है. तेज स्पीड और ओवरटेक हादसे का कारण बताया जा रहा है. 

सवाई माधोपुर में दो ट्रकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत
-हादसे में तीन लोगों की मौत, एक व्यक्ति की हालत गंभीर 
-कुस्तला तिराहे से आगे टोंक रोड की घटना 
-मृतकों में दो उत्तर प्रदेश निवासी जबकि एक पानीपत निवासी 
-हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची रवांजना डूंगर थाना पुलिस 
-तीनों के शव रखवाए गए जिला अस्पताल की मोर्चरी में 
-गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को किया गया जयपुर रैफर 
-तेज स्पीड और ओवरटेक बताया जा रहा हादसे का कारण