सवाई माधोपुर:  बौंली में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 2 लोगों की मौत, देर रात पिलर नंबर 246 पर हुआ भीषण हादसा

सवाई माधोपुर:  बौंली में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 2 लोगों की मौत, देर रात पिलर नंबर 246 पर हुआ भीषण हादसा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के बौंली से बड़ी खबर मिल रही है. अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई. बरोडा गुजरात निवासी कमल गोहिल की मौके पर मौत हुई. 

वहीं जयपुर ले जाते समय भावनगर गुजरात निवासी तेजस्वी सोलंकी ने भी दम तोड़ दिया है. देर रात पिलर नंबर 246 पर भीषण हादसा हुआ. कमल गोहिल के शव को सीएचसी बौंली की मोर्चरी में रखवाया गया. 

वहीं तेजस्वी सोलंकी का शव SMS अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ. सूचना के बाद बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर ट्री जोन में क्षतिग्रस्त अवस्था में कार मिली थी. हादसे के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है.

सवाई माधोपुर के बौंली से बड़ी खबर:
-अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 2 लोगों की मौत
-बरोडा गुजरात निवासी कमल गोहिल की मौके पर मौत
-वहीं जयपुर ले जाते समय भावनगर गुजरात निवासी तेजस्वी सोलंकी ने भी तोड़ा दम
-देर रात पिलर नंबर 246 पर हुआ भीषण हादसा
-कमल गोहिल के शव को रखवाया गया सीएचसी बौंली की मोर्चरी में
-वहीं तेजस्वी सोलंकी का शव रखा हुआ SMS अस्पताल की मोर्चरी में
-सूचना के बाद बौंली थाना पुलिस पहुंची मौके पर
-एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर ट्री जोन में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली थी कार
-हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस