करौली में निजी विद्यालय की बस पलटी, मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को निकाला बस से बाहर

करौली में निजी विद्यालय की बस पलटी, मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को निकाला बस से बाहर

करौली : निजी विद्यालय की बस पलटने से छात्र-छात्राओं के घायल हो गए हैं. हिंडौन के राजकीय अस्पताल में घायल बच्चों का उपचार किया गया. हिंडौन ASP सत्येंद्र पाल सिंह, DSP दुलीचंद मौके पर पहुंचे हैं.

ASP ने कहा कि घायल बच्चों का उपचार किया जा रहा है. कोई गंभीर नहीं हुआ है. महुआ मार्ग पर वृंदावन रिसोर्ट के समीप बस पलटी. मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला. 

स्कूली बस में करीब 30 छात्र-छात्राएं सवार थे. चालक, परिचालक एवं बच्चों को  चोट आई हैं.