Weather Update: झुंझुनूं के पिलानी में भीषण गर्मी, पारा पहुंचा 46.2 डिग्री, तेज गर्मी से लोग बेहाल

Weather Update: झुंझुनूं के पिलानी में भीषण गर्मी, पारा पहुंचा 46.2 डिग्री, तेज गर्मी से लोग बेहाल

झुंझुनूंः झुंझुनूं के पिलानी में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है. पारा 46.2 डिग्री पहुंच गया है. तेज गर्मी से लोग बेहाल हो गए है. न्यूनतम तापमान भी 26.5 डिग्री दर्ज किया गया. दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा गया. गर्म हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है. 

तेज धूप और लू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. पिलानी मौसम केंद्र के सुभाष कुमार ने तापमान की जानकारी दी.