जयपुरः प्रदेश में भीषण गर्मी ने कोहराम मचा रखा है. 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा से पहले सूरज मामा 'गर्मी का सुपरहिट ट्रेलर' दिखा रहे है. मंगलवार को 14 जिलों में लू का दौर जारी रहा. चित्तौड़गढ़ 46.3 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा. आज 16 जिलों में लू का यलो और हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.
साथ ही राज्य के अधिकांश भागों में एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है. जिससे लू और रात भी ऊष्ण रहने की संभावना है. पश्चिमी, उत्तरी-पूर्वी भागों में 4-5 दिन में तेज धूलभरी हवाएं चलने की आशंका है. तेज गर्मी और बढ़ती उमस का असर लोगों की सेहत पर पड़ता दिख रहा है.