नई दिल्ली : नेपाल की तिब्बत से लगती सीमा पर रसुवा में भीषण बाढ़ आ गई है. भीषण बाढ़ में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, बाढ़ में कई गांव बह गए हैं. बाढ़ का पानी अपने साथ बिजली परियोजनाओं और पुलों को भी बहा ले गया है. तिब्बत से नेपाल की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी में बाढ़ आई है.
नेपाल के कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. नेपाल पर्यटन बोर्ड ने 142 भारतीय समेत 291 विदेशी नागरिकों के लापता होने की जानकारी दी है. बोर्ड की ओर से जारी सूची के मुताबिक 93 नेपाली नागरिक भी लापता हैं. मानसरोवर जा रहे 400 तीर्थयात्री लापता हैं. 93 नेपाली तीर्थयात्रियों में ज्यादातर भारतीय हैं.
वहीं नेपाल में कुदरत के कहर के बाद बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. केंद्र सरकार ने बिहार को लेकर अलर्ट जारी किया है. बिहार के 6 जिलों में सर्तकता बढ़ाते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है. हालात से निपटने के लिए NDRF की टीमें रवाना की गई हैं. गंडक बैराज की लगातार निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.