नई दिल्लीः शेयर बाजार ने इतिहास रच दिया है. रिकॉर्ड उछाल के साथ शेयर बाजार खुला है. शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला है. सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल देखने को मिली है. जहां निफ्टी 14 महीने बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है.
सेंसेक्स 85,609.51 के पिछले क्लोजिंग के मुकाबले 85,745.05 पर खुला और 86,026.18 तक ऊपर चढ़ा. वहीं निफ्टी ने सितंबर 2024 में बनाए गए अपने पिछले टॉप लेवल 26,277.35 को तोड़ते हुए 26,306.95 का नया ऑल-टाइम हाई छू लिया. बैंक निफ्टी इंडेक्स भी शुरुआती ट्रेड में 59,802.65 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया.