मौसम का बदलता ट्रेंड ! विंटर मानसून की दस्तक, दीपावली तक बारिश के आसार

मौसम का बदलता ट्रेंड ! विंटर मानसून की दस्तक, दीपावली तक बारिश के आसार

नई दिल्ली : मौसम का ट्रेंड बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. विंटर मानसून की दस्तक, दीपावली तक बारिश के आसार हैं. दशहरे से दीपावली के बीच उत्तर-पूर्व मानसून सक्रिय हो सकता हैं. तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. दक्षिण भारत में खेती और जलाशयों के लिए विंटर मानसून अहम रहेगा. 

तमिलनाडु में सालाना बारिश का 48 फीसदी हिस्सा इसी मानसून से मिलता है. जून से सितंबर के दक्षिण-पश्चिम मानसून से 30-35% बारिश ही मिल पाती है. विंटर में दीर्घकालिक औसत की 88% से 112% बारिश 'सामान्य' माना जाती है. उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों से मैदानों तक बौछारों के आसार हैं. अल-नीनो के बावजूद उत्तर-पूर्व मानसून पर प्रतिकूल असर की आशंका नहीं है.

मौसम का बदलता ट्रेंड !
-विंटर मानसून की दस्तक,दीपावली तक बारिश के आसार
-दशहरे से दीपावली के बीच सक्रिय हो सकता उत्तर-पूर्व मानसून
-तमिलनाडु,तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना
-दक्षिण भारत में खेती और जलाशयों के लिए अहम रहेगा विंटर मानसून
-तमिलनाडु में सालाना बारिश का 48 फीसदी हिस्सा इसी मानसून से मिलता
-जून से सितंबर के दक्षिण-पश्चिम मानसून से 30-35% बारिश ही मिल पाती 
-विंटर में दीर्घकालिक औसत की 88% से 112% बारिश 'सामान्य' माना जाती
-उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों से मैदानों तक बौछारों के आसार
-अल-नीनो के बावजूद उत्तर-पूर्व मानसून पर प्रतिकूल असर की आशंका नहीं