मिडिल ईस्ट में एक बार फिर बड़े तनाव की आहट ! अमेरिकी हमलों से भड़के ईरान ने होर्मुज बंद कर दुनिया को दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर बड़े तनाव की आहट ! अमेरिकी हमलों से भड़के ईरान ने होर्मुज बंद कर दुनिया को दी बड़ी चेतावनी

नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में एक बार फिर बड़े तनाव की आहट है. अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर नए हवाई हमले किए. दक्षिणी ईरान के सिरिक, मिनाब, बंदर अब्बास और केश्म क्षेत्र में धमाकों की खबर है. अमेरिकी सेना की CENTCOM ने ईरान में अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की. उधर ईरान का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में बहरीन और कुवैत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.  

वहीं राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हमले जारी रहेंगे. अमेरिकी हमलों से भड़के ईरान ने होर्मुज बंद कर दुनिया को बड़ी चेतावनी दी है. ईरान ने चेतावनी दी है कि गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है. होर्मुज संकट के बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 2% से अधिक उछाल
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ता तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजार को बड़ा झटका दे सकता है.