जयपुरः SOG ने बड़ी कार्रवाई की है. डमी अभ्यर्थी प्रकरण में आरोपी दंपति को दबोचा है. SOG ने जोधपुर के भोपालगढ़ से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. SOG ने आरोपी डालूराम मीणा और पत्नी मौसम मीणा को गिरफ्तार किया. मौसम मीणा तृतीय श्रेणी अध्यापिका है. आरोपी डालूराम ने अपनी पत्नी को डमी अभ्यर्थी के रूप में बैठाया था.
व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2022 का ये पूरा प्रकरण है भाभी रेखा मीणा के स्थान पर अपनी पत्नी मौसम मीणा को बैठाया था. साथ ही डालूराम मीणा ने SI भर्ती परीक्षा 2021 दी थी. इस परीक्षा में भी आरोपी डालूराम ने अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी को बैठाया था और डर्मी अभ्यर्थी की मदद से डालूराम मीणा चयनित हो गया था. ऐसे में अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.