ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पीएम मोदी बोले- दुनिया की GDP में ब्रिक्स देशों की 40% हिस्सेदारी, भारत नए अवसरों का केंद्र बन रहा

नई दिल्लीः ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पीएम मोदी ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स में 21 देशों का परिवार है. 4 से 21 देशों का परिवार हुआ ब्रिक्स. दुनिया की GDP में ब्रिक्स देशों की 40% हिस्सेदारी. ब्रिक्स देशों में दुनिया की आधी आबादी. भारत नए अवसरों का केंद्र बन रहा है. ऊर्जा, तकनीक क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ा है.     

भारत ग्लोबल सॉल्यूशन का हब बन रहा है. ग्रीन हाईड्रोजन पर काम कर रहे हैं. वर्ल्ड क्लास इनोवेशन को दुनिया में पहुंचाना है. बिजनेस के अवसर बढ़ाना प्राथमिकता है. महिला उद्यमियों की भागीदारी अहम है. UPI ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को नई गति दी.