इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में बोले PM मोदी, कहा-AI नौकरियां घटाएगा नहीं बल्कि पैदा करेगा, युवा पीढ़ी AI को तेजी से कर रही स्वीकार 

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में बोले PM मोदी, कहा-AI नौकरियां घटाएगा नहीं बल्कि पैदा करेगा, युवा पीढ़ी AI को तेजी से कर रही स्वीकार 

नई दिल्ली: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि युवा पीढ़ी AI को तेजी से स्वीकार कर रही है. AI मानव समाज को कई गुना बढ़ा रही है. यंग टैलेंट का बड़ी संख्या में आना गर्व की बात है. पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक का असर आज जीवन पर साफ दिखता है. विजन और जिम्मेदारी दोनों को बड़ा रखना है. AI को सही दिशा देना हमारी जिम्मेदारी है. पीएम मोदी ने कहा कि सर्वजन हिताय,सर्वजन सुखाय' के लिए AI है. AI को आकाश देना है लेकिन कंट्रोल भी रखना है. 

सबसे बड़ी AI समिट में आपका अभिनंदन:

पीएम मोदी ने कहा कि भारत सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है. सबसे बड़ी AI समिट में आपका अभिनंदन है. भारत सबसे बड़ा टेकपुल भी है. पीएम मोदी ने कहा कि समिट ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय है. युवाओं की उपस्थिति नया भरोसा पैदा करती है. AI मानव इतिहास का बड़ा बदलाव है.

AI नौकरियां घटाएगा नहीं बल्कि पैदा करेगा:

पीएम मोदी ने कहा कि AI नौकरियां घटाएगा नहीं बल्कि पैदा करेगा. दुनिया में दो तरह के लोग हैं. एक को AI में भय दिखता है तो दूसरे को AI में भविष्य दिखता है. AI में भारत को भय नहीं,भाग्य और भविष्य दिखता है. पीएम पीएम मोदी ने कहा कि AI हमारे काम को और स्मार्ट बनाएगा. जिसका डेटा उसका अधिकार है. पारदर्शिता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है. 

PM मोदी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और CEOs से मिले:

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 द्विपक्षीय वार्ता की. पीएम मोदी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और CEOs से मिले. पीएम मोदी स्पेन, फिनलैंड, सर्बिया के राष्ट्राध्यक्ष से मिले. क्रोएशिया, एस्टोनिया के राष्ट्राध्यक्ष से मिले. कजाकिस्तान, भूटान  के राष्ट्राध्यक्ष से मिले. आज गूगल के CEO से PM मोदी मिले. सन माइक्रोसिस्टम्स के को-फाउंडर से भी PM मोदी मिले.