मेरी खामोशी को हार मत समझ लेना... वक्त आने पर सैलाब बनता है, राज्यसभा के उपनेता पद से हटने पर बोले राघव चड्ढा

मेरी खामोशी को हार मत समझ लेना... वक्त आने पर सैलाब बनता है, राज्यसभा के उपनेता पद से हटने पर बोले राघव चड्ढा

नई दिल्लीः राज्यसभा के उपनेता पद से हटने पर राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी मेरी आवाज दबाने की कोशिश कर रही. मैं आम आदमी की आवाज सदन में उठाता था. इससे किसी को क्या परेशानी हो सकती है. क्या जनता से जुड़े मुद्दे उठाना गुनाह है. एयरपोर्ट पर महंगे खाने, गिग वर्कर्स समेत कई मुद्दे उठाए. 

ऐसे मुद्दे उठाने के बाद आम लोगों का फायदा हुआ. लेकिन इससे आम आदमी पार्टी का क्या नुकसान हुआ. मेरी खामोशी को हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है.