जयपुर: गिरावट से दोपहर तक शेयर बाजार नहीं संभल पा रहे है. आज दोपहर शेयर बाजार के हाल की बात करें तो आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही बाजार में गिरावट दिख रही है. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में तेज गिरावट के बाद भारतीय बाजार में भी मंदी की अपेक्षा थी. मध्य पूर्व एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान में तनाव बढ़ने का भी बाजार पर असर है.
कच्चे तेल की कीमतों में आज आई तेजी से भी निवेशक घबराए. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 576.64 अंकों, NSE सूचकांक में 185.70 अंकों की गिरावट देखने को मिली. फिलहाल BSE सूचकांक 73,666.70 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.78 फीसदी की गिरावट दिखी है आज फिलहाल NSE सूचकांक 23,181.00 अंक पर है. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.79 फीसदी की गिरावट दिखी.
भारत के साथ कुछ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख. जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग, जकार्ता के शेयर बाजारों में भी सुबह तेज गिरावट थी. तकनीकी सपोर्ट लेवल के नीचे निफ्टी सूचकांक पहुंचने से निवेशकों को सतर्कता बरतने की जरूरत है.