उप निरीक्षक (दूरसंचार) भर्ती-2024, 9 अप्रैल से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, जयपुर में जुटेगा अभ्यर्थियों का हुजूम

उप निरीक्षक (दूरसंचार) भर्ती-2024, 9 अप्रैल से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, जयपुर में जुटेगा अभ्यर्थियों का हुजूम

जयपुरः उप निरीक्षक (दूरसंचार) भर्ती-2024 को लेकर 9 अप्रैल से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी. जयपुर में अभ्यर्थियों का हुजूम जुटेगा. लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन आगामी 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक RPA में होगा. 

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र शीघ्र ही जारी कर दिए जाएंगे. अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से इन्हें ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को अपना एक फोटोयुक्त मूल पहचान दस्तावेज लेकर नियत तिथि और समय पर बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य है.