सांवलिया सेठ के दरबार में उमड़ी ऐसी माया... दान-पात्र में बरसी भक्तों की छाया ! तीसरे चरण की गिनती में निकला करोड़ों रुपए का चढ़ावा

सांवलिया सेठ के दरबार में उमड़ी ऐसी माया... दान-पात्र में बरसी भक्तों की छाया ! तीसरे चरण की गिनती में निकला करोड़ों रुपए का चढ़ावा

चित्तौड़गढ़ः सांवलिया सेठ के दान-पात्र में फिर श्रद्धालुओं की जबरदस्त आस्था उमड़ी है. तीसरे चरण की गिनती में करोड़ों रुपए का चढ़ावा निकला है. तीन चरणों में अब तक 23 करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपए गिने गए है. मंदिर परिसर में सुरक्षा घेरे के बीच दान-पात्र से निकली राशि की गणना जारी रही है. 

चढ़ावे में आए सोने,चांदी के आभूषण,चिल्लर और भेंट कक्ष में जमा चढ़ावे की गिनती बाकी है. मेवाड़ के आराध्य देव सांवलिया सेठ मंदिर में हर महीने आस्था के सभी रिकॉर्ड टूट रहे है. दान-पात्र से निकली शेष राशि की गणना अब फिर चौथे चरण के साथ कल से शुरू होगी.