सुमेरपुर नेशनल हाईवे-325 पर रफ्तार का कहर, मोटरसाइकिल और पिकअप में हुई टक्कर, 1 की मौत

सुमेरपुर नेशनल हाईवे-325 पर रफ्तार का कहर, मोटरसाइकिल और पिकअप में हुई टक्कर, 1 की मौत

पालीः सुमेरपुर नेशनल हाईवे-325 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दुजाना टोल के पास मोटरसाइकिल और पिकअप की टक्कर हो गई. हादसे में 30 वर्षीय किशोर कुमार मीणा की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक सवार वीसाराम और गोविंद शंकरलाल गंभीर रूप से घायल हुआ है. 

दोनों घायलों को CHC तखतगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद सुमेरपुर रैफर किया. तखतगढ़ पुलिस के हैड कांस्टेबल जगदीश बिश्नोई मौके पर पहुंचे. वहीं सूचना मिलते ही मृतक व घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे.