शिक्षक भर्ती लेवल प्रथम और द्वितीय भर्ती परीक्षा आज से, जयपुर में 145 परीक्षा केंद्रों पर 53 हजार के करीब अभ्यर्थी होंगे शामिल

शिक्षक भर्ती लेवल प्रथम और द्वितीय भर्ती परीक्षा आज से, जयपुर में 145 परीक्षा केंद्रों पर 53 हजार के करीब अभ्यर्थी होंगे शामिल

जयपुरः शिक्षक भर्ती लेवल प्रथम और द्वितीय भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा करवाई जा रही है. शिक्षक भर्ती लेवल प्रथम और द्वितीय के 7759 पदों पर भर्ती होगी. लेवल प्रथम में 5636, लेवल द्वितीय में 2123 पदों के लिए भर्ती होगी. आज से 20 जनवरी तक करीब 9.5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. आज लेवल प्रथम सामान्य शिक्षा का प्रश्नपत्र होगा. 

18,19 और 20 जनवरी को प्रतिदिन दो पारियों में परीक्षा होगी. जयपुर सहित 14 जिलों में शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होगी. जयपुर में 145 परीक्षा केंद्रों पर 53 हजार के करीब अभ्यर्थी शामिल होंगे. आज सुबह 10 से 12.30 बजे तक लेवल प्रथम सामान्य शिक्षा की परीक्षा होगी. सुबह 8 से 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा.