नई दिल्लीः तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा कि पहले ही कहा था नीतीश CM नहीं रहेंगे. बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लाया गया. हमें पता था BJP ये करेगी. BJP जिसके साथ रही उसे तबाह किया.
नीतीश कुमार को BJP ने हाईजैक किया. नीतीश कुमार के साथ पूरी सहानुभूति. पिछड़े नेताओं को BJP टिकट नहीं देती. हम साथ होते तो नीतीश ये दिन नहीं देखते. BJP सहयोगी दलों को खत्म करती रही है.