जयपुर: प्रदेशभर में गुलाबी सर्दी शुरू होने के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. कई शहरों में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है. कोटा, नागौर, हनुमानगढ़ में रात का पारा 20 डिग्री से ऊपर है. शेखावाटी में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक सप्ताह तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा. मौसम में बदलाव से अस्पतालों में खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी. कल 14.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सीकर सबसे ठंडा जिला रहा. बाड़मेर सबसे गर्म, अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया.
प्रदेशभर में गुलाबी सर्दी शुरू होने के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव जारी:
-कई शहरों में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी
-कोटा, नागौर, हनुमानगढ़ में रात का पारा 20 डिग्री से ऊपर
-शेखावाटी में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज
-मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक एक सप्ताह तक रहेगा मौसम साफ और शुष्क
-मौसम में बदलाव से अस्पतालों में बढ़ी खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या
-कल 14.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सीकर रहा सबसे ठंडा जिला
-बाड़मेर सबसे गर्म, अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज