भजनलाल सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति जारी, PHED में भ्रष्टाचार मामले में भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन

भजनलाल सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति जारी, PHED में भ्रष्टाचार मामले में भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन

जयपुर: भजनलाल सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति जारी है. PHED में भ्रष्टाचार मामले में भजनलाल सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. मामले में PHED दूदू XEN जितेंद्र शर्मा को APO किया. 

रविवार के अवकाश के बावजूद भी XEN शर्मा को APO करने के आदेश जारी है. नरैना के 71 गांवों में पेयजल योजना में ऑपेरशन व मेंटीनेंस के नाम पर घोटाला किया. AEN जीतेश मीणा और JEN पूजा कुमावत भी घोटालों में शामिल रही. ग्रामीणों की शिकायत पर विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर APO किया. 

दूदू के 108 गांवों व 289 ढाणियों में भी पेयजल योजना में घोटालों के आरोप है. इंजिनियर्स व ठेकेदारों से सांठगांठ कर करोड़ों रुपए के सरकारी खजाने पर ढाका डाला गया. दूदू PHED XEN ऑफिस से जुड़ा सारा मामला है.