केंद्र सरकार ने चलाई स्पेशल कांदा एक्सप्रेस ट्रेन, सरकार बड़ी-बड़ी मंडियों में भेज रही प्याज का स्टॉक

केंद्र सरकार ने चलाई स्पेशल कांदा एक्सप्रेस ट्रेन, सरकार बड़ी-बड़ी मंडियों में भेज रही प्याज का स्टॉक

नई दिल्लीः अब 'कांदा एक्सप्रेस' ट्रेन से प्याज पर कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है. केंद्र सरकार ने स्पेशल कांदा एक्सप्रेस ट्रेन चलाई है. प्याज के दामों में 59 % वृद्धि पर चिंतित केंद्र ने बड़ा निर्णय लिया है. 

महाराष्ट्र के नासिक से चलने वाली कांदा एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि, मदुरै और गुवाहाटी तक जाएगी. इस पहल के तहत सोमवार को 800 टन प्याज नासिक से दिल्ली भेजा. सरकार बड़ी बड़ी मंडियों में प्याज का स्टॉक भेज रही है. 

बता दें कि ऊंची कीमतों को थामने के लिए कांदा एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई है. दिल्ली-NCR में ही प्याज का खुदरा मूल्य 60 से 65 के आसपास पहुंच गया है. जिसके बाद सरकार कांदा एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया. खासकर प्याजा को उन जगहों पर पहुचांया जा सके जहां दाम ज्यादा है.