नई दिल्ली: देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार-2026 का समारोह आयोजित किया गया. राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में सिनेमा जगत, संगीत, खेल आदि क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों को सम्मानित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहले नागरिक अलंकरण कार्यक्रम के दौरान अवॉर्ड वितरित किए. राष्ट्रपति ने सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया.धर्मेंद्र की पत्नी अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण सम्मान रिसीव किया. हेमा मालिनी दिवंगत पति के लिए सम्मान लेते समय भावुक नजर आई. पिता के लिए मां को अवॉर्ड लेते देख अपने आंसू उनकी बेटी अहाना नहीं रोक पाई.
आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया. उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एन. राजम को कला क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उदय सुरेश कुमार कोटक को पद्म भूषण से सम्मानित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को पद्म से सम्मानित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में कला और विज्ञापन क्षेत्र में योगदान के लिए पियूष पान्डेय को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया. उनकी पत्नी नीता जोशी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भोजपुरी लोक गायक, संगीतकार भरत सिंह भारती को कला क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म से सम्मानित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं उनकी पत्नी सुनीता गोडबोले को चिकित्सीय क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म से सम्मानित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पूर्व UGC प्रमुख एम. जगदीश कुमार को शिक्षा एवं साहित्य क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म से सम्मानित किया.