नई दिल्ली: देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. PM मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे. PM मोदी 13वीं बार ध्वजारोहण करेंगे. इस बार स्वतंत्रता दिवस की थीम 'युवा शक्ति' है. PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया.
Warm greetings on the occasion of Independence Day.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2026
We remember with gratitude the countless freedom fighters whose courage, sacrifice and unwavering commitment ensured the end of colonial rule. Their dreams continue to inspire us as we work together to build a Viksit Bharat.…
PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया. देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है. PM मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले से देश को संबोधित करेंगे. लाल किले से पहली बार 'वंदे मातरम्' गाया जाएगा. आपको बता दें कि 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. लाल किले पर करीब 3 घंटे का कार्यक्रम होगा.
सबसे पहले सशस्त्र बल और दिल्ली पुलिस के जवान PM को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे. उसके बाद राष्ट्रगीत होगा, पीएम राष्ट्र ध्वज फहराएंगे फिर राष्ट्रगान होगा. फिर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. उसके बाद भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा होगी.
पीएम का लाल किले से संबोधन होगा. 2,500 NCC कैडेट और मॉय भारत वॉलंटियर्स ज्ञानपथ पर वंदे मातरम आकृति बनाएंगे. कार्यक्रम की सुरक्षा में 15-20 हजार जवान तैनात है. 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी, 5000 स्पेशल गेस्ट रहेंगे मौजूद है.