जनसुनवाई में डिजिटल क्रांति, जनसंपर्क हेल्पलाइन-181 में नेक्स्ट जनरेशन सुधार, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुर­: राजस्थान जनसंपर्क हेल्पलाइन -181 में अब नेक्स्ट जनरेशन सुधार की ओर कदम बढ़ा दिया है. अब व्हाट्सएप,चैटबॉट, मोबाइल एप्लीकेशन से भी हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज हो सकती हैं. अभी भी हालांकि इसके जरिये शिकायत दर्ज करने का प्रतिशत कम है और जनजागरुकता की जरूरत है. 

भजनलाल सरकार ने डिजिटल समय से कदमताल करते हुए आम लोगों को सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी है. 

नई सुविधा के जरिये शिकायत दर्ज कराने का डाटाबेस-
मार्च माह में इसकी शुरुआत की गई थी और मार्च माह के आंकड़ों के अनुसार कॉल सेंटर पर फोन करके 2 लाख 70 हजार 585 यानि 80 प्रतिशत शिकायतें इस माध्यम से दर्ज हुई हैं. 

वेबपोर्टल के जरिये 47184 यानि 14 प्रतिशत शिकायतें दर्ज हुई हैं.

जबकि व्हाट्सएप के जरिये शिकायतें दर्ज होने का प्रतिशत 1 ही है. इस माध्यम से महज 2056 शिकायतें दर्ज हुई हैं. 

वॉइस बॉट के जरिये 4787 यानि 1 प्रतिशत ही शिकायत दर्ज हुई हैं.    

चैटबॉट के जरिये तो सिर्फ 24 शिकायतें ही दर्ज हुई हैं. 

मोबाइल एप के जरिये 8178 यानि 3 प्रतिशत ही शिकायतें दर्ज हुई हैं. 

सोशल मीडिया का उपयोग खासा बढ़ा है और ऐसे में इन नए तरीकों से शिकायत दर्ज करने और उसका हल करने को लेकर फोकस करना होगा.