जयपुर: बिजली कंपनियों में बड़े पदों पर लगे अफसरों को "एक्सटेंशन" के नाम पर "आधी-अधूरी" खुशी मिली है.ऊर्जा विभाग ने उच्च स्तर की मंजूरी के बाद कम्पनियों में खाली हुए आधा दर्जन से अधिक पदों पर मौजूदा अधिकारियों को ही मौका तो दिया है, लेकिन समय सीमा महज तीन माह की रखी गई है.यानी तीन माह बाद फिर से नए सिरे से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके चलते एक्सटेंशन पाने वाले अफसरों को चिंता सताने लगी है कि यदि परफोर्मेंस ठीक नहीं रही तो उन्हें कुर्सी खोनी पड़ सकती है.
ऊर्जा विभाग के अधीन आधा दर्जन से अधिक बिजली कम्पनियों में बड़े पद पर लगे अधिकारियों का कार्यकाल पूरा होने के बाद देर रात आए आदेश सभी के लिए चर्चा का विषय बने हुए है.अजमेर डिस्कॉम एमडी के पद को छोड़ दे तो सरकार ने सभी पदों पर मौजूदा अधिकारियों को तीन-तीन माह का एक्सटेंशन दिया है.जिनमें राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम सीएमडी समेत निदेशकों के पद शामिल है.इस फैसले से एक तरफ जहां इन पदों पर लगने के लिए दौड़भाग कर रहे अधिकारियों को बड़ा झटका लगा है, वहीं दूसरी ओर जिन्हें एक्सटेंशन मिला है वे भी ज्यादा खुश नहीं है.क्योंकि अभी तक इन पदों पर एक-एक साल के लिए जिम्मेदारी मिलती आई है. ऐसे में उन्हें अभी से चिंता सताने लगी है कि सिर्फ तीन माह का कार्यकाल बढ़ाने के पीछे क्या वजह है.
इन पदों का अब 30 सितम्बर तक रहेंगे ये अफसर:
-RVUNL सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी,
-RVUNL डायरेक्टर टेक्निकल संजय सनाढ्य,
-RVUNL डायरेक्टर प्रोजेक्ट KL मीणा,
-RVUNL DF एमके खंडेलवाल,
-RVPNL डायरेक्टर टेक्निकल अशोक शर्मा,
-RVPNL डायरेक्टर ऑपरेशन सुरेश कुमार मीणा
-जोधपुर डिस्कॉम डायरेक्टर टेक्निकल वीके छंगानी,
-जयपुर डिस्कॉम डायरेक्टर टेक्निकल राजकुमार शर्मा
ये पद अभी भी खाली या चार्ज के भरोसे:
-ऊर्जा विकास निगम डायरेक्टर टेक्निकल
-अक्षय ऊर्जा निगम डायरेक्टर टेक्निकल
-अजमेर डिस्कॉम डायरेक्टर टेक्निकल
सिर्फ नाम का ही रह गया डायरेक्ट फाइनेंस का पद:
-बिजली में वित्तीय प्रबन्धन के लिहाज से महत्वपूर्ण DF के पद से जुड़ी खबर
-बिजली कम्पनियों में "फाइनेंस" की कुर्सी को अब भी अफसरों का इंतजार
-जयपुर डिस्कॉम, अजमेर डिस्कॉम और जोधपुर डिस्कॉम के अलावा
-राजस्थान ऊर्जा विकास निगम में लम्बे समय से खाली चल रहा DF का पद
-राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम में डायरेक्टर फाइनेंस का पद भी चार्ज के भरोसे
-आश्चर्य की बात ये कि सभी कम्पनियों में मिलाकर डायरेक्टर फाइनेंस के सात पद
-इसमें से पांच पदों की कुर्सियां लम्बे समय से खाली या फिर चल रही चार्ज के भरोसे
2 ऊर्जा विभाग की इस कवायद में अजमेर डिस्कॉम के प्रबन्धन निदेशक के पद को भी अतिरिक्त चार्ज के भरोसे रखा गया है.उच्च स्तर की मंजूरी के बाद जोधपुर डिस्कॉम एमडी IAS भवंरलाल को अजमेर डिस्कॉम एमडी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है.
IAS भंवरलाल पर दोहरी जिम्मेदारी !:
-तबादला महाकुंभ के बीच जोधपुर डिस्कॉम एमडी भवंरलाल को अतिरिक्त चार्ज
-अजमेर डिस्कॉम एमडी के खाली हुए पद का IAS भंवरलाल को अतिरिक्त चार्ज
-लेकिन इस फैसले के बाद पूरे डिस्कॉम में तबादला प्रक्रिया को लेकर चर्चाएं तेज
-सबसे ज्यादा चिंता उन अफसरों को,जो अपने काम के दम पर चाहते थे मनचाही सीट
-चर्चा ये भी कि क्या अतिरिक्त चार्ज के भरोसे "मेरिट" आधार पर हो पाएंगे तबादले