आबकारी विभाग पर भारी रहेगा मार्च का महीना, एक माह में 4 हजार 880 करोड़ रुपए का मिला टारगेट

आबकारी विभाग पर भारी रहेगा मार्च का महीना, एक माह में 4 हजार 880 करोड़ रुपए का मिला टारगेट

जयपुरः आबकारी विभाग पर मार्च का महीना भारी रहेगा. एक माह में 4 हजार 880 करोड़ रुपए का टारगेट मिला है. वार्षिक राजस्व वसूली टारगेट 19 हजार करोड़ रुपए है. राजस्व वसूली के आंकड़े देख कई DEO के पसीने छूट गए है. वसूली में लगातार ढिलाई बरत रहे DEO के पसीने छूटे. कई बार नोटिस मिलने के बाद भी जिम्मेदार काम नहीं कर रहे है. 

जयपुर शहर का राजस्व वसूली का सबसे बड़ा टारगेट मिला है. जयपुर शहर को इस माह 522.51 करोड़ की राजस्व वसूली का टारगेट है. जोधपुर को मिला 323.75 करोड़ की राजस्व वसूली का टारगेट, अजमेर को 308.91 करोड़ की राजस्व वसूली का टारगेट मिला है. प्रतापगढ़ जिले को मात्र 43 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली करनी होगी. 

अलवर जिले को 124.01 करोड़, बांसवाड़ा जिले को 67.12 करोड़ रुपए, बारां जिले को 97.33 करोड़, बाड़मेर जिले को 126.60 करोड़ रुपए, भरतपुर जिले को 145 करोड़, भीलवाड़ा को 147 करोड़ रुपए, बीकानेर जिले को 166.38 करोड़ रुपए, बूंदी जिले को 73.28 करोड़ रुपए, चित्तौड़गढ़ जिले को 93.62 करोड़, चूरू जिले को 115.08 करोड़ रुपए, दौसा जिले को 86.49 करोड़, धौलपुर जिले को 71.36 करोड़ रुपए, डूंगरपुर जिले को 31.29 करोड़, हनुमानगढ़ जिले को 157.27 करोड़ रुपए और जयपुर ग्रामीण को 192.31 करोड़, जैसलमेर को 51.55 करोड़ रु.का टारगेट मिला है.