जयपुरः मेडिकल के "कार्यवाहकों" की पहली अग्नि-परीक्षा है. बात राजधानी में आज प्रस्तावित मेडिकल शटडाउन से जुड़ी है. IMA के आह्वान पर सभी मेडिकल संगठनो ने बंद को समर्थन दे रखा है. SMS मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंटस ने पहले से संपूर्ण कार्यबहिष्कार कर रखा है. जबकि मेडिकल टीचर्स ने भी 24 घंटे रूटीन कामकाज का बहिष्कार किया.
इस दौरान इमरजेंसी, ICU और IPD में ही मेडिकल टीचर्स सेवाएं देंगे. कुछ ऐसी तरह के हालात RUHS विश्वविद्यालय में भी नजर आ रहे है. राजधानी की इस "मेडिकल इमरजेंसी" को RUHS के कार्यवाहक कुलपति डॉ धनंजय अग्रवाल, SMS मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, SMS अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ.सुशील भाटी की प्रशासनिक योग्यता का इम्तिहान माना जा रहा है.
लेकिन सवाल ये कि प्रशासनिक पद के इंटरव्यू से पहले की "परीक्षा" में क्या सफल हो पाएंगे "कार्यवाहक" ?
#Jaipur: मेडिकल के "कार्यवाहकों" की पहली अग्नि-परीक्षा !
— First India News (@1stIndiaNews) August 17, 2024
बात राजधानी में आज प्रस्तावित मेडिकल शटडाउन से जुड़ी, IMA के आह्वान पर सभी मेडिकल संगठनों ने दे रखा बंद को समर्थन...#RajasthanWithFirstIndia @RajGovOfficial @ml_vikas pic.twitter.com/HCD9XdPmLJ