भीषण गर्मी से तपती धोरों की धरा... चारों तरफ सन्नाटा, तापमान पहुंचा 47 डिग्री के करीब, हीटवेव का दौर जारी

भीषण गर्मी से तपती धोरों की धरा... चारों तरफ सन्नाटा, तापमान पहुंचा 47 डिग्री के करीब, हीटवेव का दौर जारी

पोकरणः भीषण गर्मी से धोरों की धरा तप रही है. चारों तरफ सन्नाटा पसर रहा है. गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. भीषण गर्मी 20 सालों का रिकार्ड तोड़ रही है. सूर्य देव के कहर से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है. ऐसे में हीटवेव का दौर जारी है. 

20 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही है. गर्म हवाओं व सूर्यदेव की तपिश ने आमजन को झकझोरा दिया है. लोग घरों में दुबकने को मजबूर, पंखे, AC, कूलर भी फेल हो गए है. भीषण गर्मी का सरकारी कार्यालयों में भी खासा असर देखने को मिल रहा है. ग्रामीण इलाकों से भीषण गर्मी में फरियादी नहीं पहुंच पा रहे है.