VIDEO: कोटा में बुरा फंसा चोर...एग्जॉस्ट फैन के होल में फंसा चोर और अटक गई सांसें, खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए गया था परिवार

कोटा: कोटा में एक चोर बुरी तरह फंस गया. एग्जॉस्ट फैन के होल में चोर फंसा और सांसें अटक गई. निकलने की कोशिश में और फंसा और करीब एक घंटे तक सांसें अटकी रही.  सूचना पर पहुंची बोरखेड़ा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. चोर पुलिस के स्टीकर लगी कार लेकर प्रतापनगर में पहुंचा था.

आपको बता दें कि कोटा का एक परिवार सीकर स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए गया हुआ था. घर पूरी तरह खाली था. इसी मौके का फायदा उठाने के इरादे से एक चोर चोरी करने घर में घुस गया. लेकिन कहते हैं ना-बुरी नीयत का बुरा अंजाम होता है.

घर में घुसते ही चोर किसी तरह एग्जॉस्ट फैन के होल में फंस गया. बाहर निकलने की कोशिश में वह और ज्यादा फंसता चला गया. हालत ऐसी हो गई कि उसकी सांसें अटकने लगीं और करीब एक घंटे तक वह वहीं तड़पता रहा. चोरी करना तो दूर, खुद को निकाल पाना भी उसके लिए नामुमकिन हो गया. जब मकान मालिक वापस घर पहुंचे, तो देखा कि कोई एग्जॉस्ट फैन के होल में फंसा हुआ. 

शोर मचाया तो चोर का एक साथी भाग गया, और दूसरा उसमें फंसा रह गया. पकड़े जाने के बाद चोर ने मकान मालिक और वहां मौजूद लोगों को धमकी भी दी की उसे छोड़ दे, उसके कई साथी आसपास मौजूद हैं. लोगों ने उसको नहीं छोड़ा, और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस ने परिवार की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है.