कोटा: कोटा में नॉनवेज रेस्टोरेंट की छत गिरने के प्रकरण में मृतकों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है. हादसे में घायल 9 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हादसे पर गहरा दुख जताया है.
बता दें कि शनिवार को कोटा में ये हादसा हुआ. जवाहर नगर में नॉनवेज रेस्टोरेन्ट की छत गिर गई. हादसे मे 7 घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया. जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई है.