नई दिल्लीः ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) ने बड़ा फैसला लिया है. 2029 में होने वाले एशियन विंटर गेम्स की सऊदी अरब से मेजबानी छीनी है. OCA ने इन खेलों के 10वें संस्करण के लिए नया मेजबान चुना है. कजाकिस्तान के शहर अल्माटी को OCA खेलों की मेजबानी सौंपी है. ओसीए के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी ने फैसला लिया.
शीतकालीन खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए कजाकिस्तान को धन्यवाद दिया. कहा कि अल्माटी 2011 में इन खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन कर चुका है. सऊदी अरब को 2022 में एशियन विंटर गेम्स की मेजबानी सौंपी गई थी. पहली बार था जब किसी मध्यपूर्व देश को इन खेलों की मेजबानी मिली.