अजमेरः SI भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 5 और 6 अप्रैल को होगा. 26 जिला मुख्यालयों व 15 उपखण्ड मुख्यालयों पर परीक्षा का आयोजन होगा. 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए. 7 लाख 70 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत है. ऐसे में परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की गई है. सुरक्षा एजेंसी भी एक्टिव मोड पर है.
परीक्षा के लिए सख्त ड्रेसकोड लागू किया गया है. अभ्यर्थियों को साधारण व हल्के कपड़ों में ही प्रवेश की अनुमति है. जूते, घड़ी, गहने व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध है. परीक्षा केंद्र पर एंट्री से पहले सघन चैकिंग होगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए है. हर केंद्र पर पुलिस व प्रशासन की तैनाती है.
संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी. प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर व फ्रिस्किंग अनिवार्य है. नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है. CCTV कैमरों से हर गतिविधि पर नजर है. किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश है. परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सख्ती बढ़ाई गई है.