झालावाड़ में भीषण गर्मी का दौर जारी, आसमान से बरस रही आग, सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात

झालावाड़ में भीषण गर्मी का दौर जारी, आसमान से बरस रही आग, सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात

जयपुर/झालावाड़: झालावाड़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है. आसमान से आग बरस रही है. सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात है. इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर गुजर रहे है. पारा 43 के पास पहुंचा, लोग घरों में दुबके हुए है. कूलर और पंखे भी गर्म हवाएं दे रहे है. 3 दिन से जिलेभर में आसमानी आफत से जिलेवासी परेशान है.समय-समय पर बिजली कटौती भी मुसीबत का कारण बन रही है.

आपको बता दें कि राजस्थान में एक तरफ गर्मी का कहर जारी है. दूसरी तरफ बारिश आंधी-बारिश जारी है. गत दिन बाड़मेर में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रहा. पारा 47.3 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम केंद्र के मुताबिक बाड़मेर सोमवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा. 
 
पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव से जनजीवन प्रभावित हुआ. जैसलमेर,बाड़मेर और जोधपुर में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.
47 डिग्री के पार तापमान पहुंचने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हुआ.

वहीं उत्तरी राजस्थान में मौसम बदल गया है. सोमवार को कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि हुई थी. आज जयपुर,भरतपुर,अलवर और सीकर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया. मौसम विभाग की अगले कुछ दिनों तक गर्मी के साथ आंधी-बारिश की संभावना है.