जयपुर: आखिर वो दिन आ ही गया जिसका जयपुर वासियों को था इंतजार है, जी हां इंतजार था जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण का मौके पर काम शुरू होने का. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण का करेंगे शिलान्यास. इसके लिए कार्यक्रम और तिथि निर्धारित हो गई है. राज्य सरकार की ओर स पिछले वर्ष मई में जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की डीपीआर केन्द्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजी गई थी. इंटर मिनिस्ट्रियल कंसल्टैशन के बाद मामला मंजूरी के लिए केन्द्र सरकार के पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड को भेजा गया.
केन्द्र सरकार के वित्त मंत्रालय (व्यय) के सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में मौजूद राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी वैभव गालरिया ने दूसरे चरण की डीपीआर को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया. इसके बाद में डीपीआर को स्वीकृति दी गई. किसी भी मेट्रो की डीपीआर पर केन्द्र सरकार की स्वीकृति प्रक्रिया में पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड की स्वीकृति मिलना काफी अहम पड़ाव है. अब डीपीआर पर केवल केन्द्रीय कैबिनेट की स्वीकृति शेष है.आपको सबसे पहले जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण में कहां से कहां तक चलेगी मेट्रो और मौके पर काम शुरू करने के लिए राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की क्या है तैयारी.
कहां से कहां तक मेट्रो, मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तैयारी:
-दूसरे चरण में जयपुर मेट्रो टोंक रोड़ स्थित रिंग रोड से लेकर विद्याधर नगर टोड़ी मोड़ तक दौड़ेगी
-42.80 किलोमीटर लंबे इस रूट में कुल 36 मेट्रो स्टेशन होंगे,जिनमें दो स्टेशन भूमिगत होंगे
-इसमें से करीब 3 किलोमीटर लंबाई में ही मेट्रो भूमिगत कोरिडोर में दौड़ेगी
-जयपुर से टोंक की तरफ जाने पर रिंग रोड से कुछ पहले ही प्रहलादपुरा में जयपुर मेट्रो का पहला स्टेशन बनेगा
-यहां से जयपुर मेट्रो मेट्रो स्टेशन बीलवा कलां, बीलवा, गोनेर मोड, सीतापुरा, जेईसीसीसी, कुंभा मार्ग व हल्दीघाटी मार्ग, पिंजरापोल गौशाला तक जाएगी
-इस पूरे रूट पर मेट्रो एलिवेटेड कोरिडार पर ही दौड़ेगी
-पिंजरापोल गौशाला और सांगानेर फ्लाईओवर के बीच मेट्रो कोरिडोर एलिवेटेड से भूमिगत हो जाएगा
-यहां सांगानेर चौराहे पर मेट्रो का भूमिगत स्टेशन होगा
-यहीं से भूमिगत मेट्रो कोरिडोर सांगानेर एयरपोर्ट के प्रस्तावित टर्मिनल 3 तक जाएगा
-टर्मिनल 3 पर पर भी मेट्रो का भूमिगत स्टेशन प्रस्तावित है
-टर्मिनल 3 से मेट्रो भूमिगत कोरिडोर में ही स्टेट हैंगर से होती हुई टोंक रोड पर आ जाएगी
-यहां से मेट्रो स्टेशन बी टू बायपास, दुर्गापुरा, गोपालपुरा, गांधी नगर, नेहरू प्लेस ,रामबाग,नारायण सिंह सर्किल, सवाई मानसिंह अस्पताल,अशोक मार्ग, गवर्नमेंट हॉस्टल, -खासाकोठी होते हुए मेट्रो कलेक्ट्रेट मेट्रो स्टेशन पहुंचेगी
-यहां से पानीपेच, अंबाबाड़ी, भवानी निकेतन,सेक्टर 2, विद्याधर नगर,वीकेआई रोड नंबर 5,
-रोड नंबर 9,रोड नंबर 14,हरमाड़ा,हरमाड़ा घाटी,टोड़ी मोड़ मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगी
-दूसरे चरण की कुल लागत 12 हजार 260 करोड़ रुपए है
-इस दूसरे चरण को राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सात-आठ पैकेजों में विभक्त किया है
-प्रहलादपुरा रिंग रोड से पिंजरापोल गौशाला तक पहले पैकेज में मेट्रो चलाई जानी है
-राजस्थान मेट्रो रेल कॉपोरेशन ने दूसरे चरण के पहले पैकेज के लिए किया है चयन
-निविदा में अनुबंधित फर्म का किया गया है चयन
-सैम इंडिया बिल्टवैल प्राइवेट और
-सीगल इंडिया लिमिटेड की ज्वॉइंट वेंचर कंपनी का किया चयन
-राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज खोली थी निविदा
-इस कंपनी ने निर्धारित से 19.83% कम दी थी दर
-यह कंपनी 918 करोड़ रुपए की लागत से करेगी काम
-प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक कोरिडोर निर्माण और
स्टेशन का निर्माण करेगी यह कंपनी
-राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन जारी करेगा कार्यादेश
-कार्यादेश मिलने के बाद कंपनी मौके पर कर देगी काम शुरू
-तय अनुबंध के मुताबिक फर्म को 34 महीने में काम करना होगा पूरा
-करीब 11 किलोमीटर लंबे कोरिडोर निर्माण का काम करना होगा पूरा
-इस पैकेज में प्रहलादपुरा,मानपुरा,बीलवा कलां,बीलवा,गोनेर रोड,
-सीतापुरा,जेईसीसी,कुंभा मार्ग,हल्दीघाटी गेट और
-पिंजरापोल गौशाला एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का किया जाएगा निर्माण
दूसरे चरण में मेट्रो चलाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर कंपनी का चयन कर लिया गया है,मौके पर काम शुरू करने के लिए कंपनी को महज वर्क ऑर्डर दिया जाना है. उधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चाहते थे कि मेट्रो के दूसरे चरण का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराया जाए. इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निमंत्रण दिया. प्रधानमंत्री ने इस निमंत्रण को स्वीकार किया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेश दौरे का कार्यक्रम तय कर लिया गया.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेश दौरे का कार्यक्रम तय:
-पीएम मोदी का कार्यक्रम तय होने के बाद इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी
-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कल X पर पोस्ट कर दी थी जानकारी
-उन्होंने बताया था कि "पीएम मोदी 28 फरवरी को आएंगे अजमेर"
-"अजमेर की धरा से पीएम मोदी 23 हजार 500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण"
-"पीएम मोदी इस कार्यक्रम में 21000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र"
-पीएम मोदी जिन प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे उनमें जयपुर मेट्रो का दूसरा चरण भी है शामिल
-शिलान्यास के साथ ही दूसरे चरण के पहले पैकेज का मौके पर काम हो जाएगा शुरू
-शिलान्यास कार्यक्रम से पहले राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन देगा वर्क आर्डर
-निविदा में चयनित फर्म को देगा वर्क आर्डर
-हालांकि अभी केंद्रीय कैबिनेट से नहीं मिली है मंजूरी
-मेट्रो के दूसरे चरण की डीपीआर को नहीं मिली है मंजूरी
-डीपीआर का प्रस्ताव केंद्रीय कैबिनेट पहुंच चुका है
-शिलान्यास से पहले अगर कैबिनेट की नहीं मिलती है मंजूरी
-तो भी शिलान्यास से पहले चयनित फल को दिया जाएगा वर्क आर्डर
-कोच्चि मेट्रो की तर्ज पर दिया जाएगा वर्क आर्डर
-कोच्चि मेट्रो के मामले में कैबिनेट स्वीकृति से पहले किया गया था शिलान्यास
-इस मामले में भी डीपीआर पर पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड ने तो स्वीकृति दे दी थी
-केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति आना शेष थी
-लेकिन पीएम मोदी के हाथों शिलान्यास के चलते चयनित फर्म को दिया गया वर्क आर्डर
-निविदा में चयनित फर्म को काम शुरू करने के लिए दिया गया वर्क आर्डर
-तब केन्द्रीय कैबिनेट ने मामले में दी थी कार्योत्तर स्वीकृति
पीएम मोदी का प्रदेश के दौरे का शेड्यूल निर्धारित होते ही राज्य सरकार ने इसकी तैयारियों शुरू कर दी है. पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर आज मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली. तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए.