जयपुरः मानसून को लेकर इंतजार खत्म हो गया है. अब मेघ बरसेंगे और राहत मिलेगी. बादलों ने दस्तक दे दी है. जुलाई की शुरुआत तरबतर होगी. 2 जुलाई तक राजस्थान में मानसून की धमाकेदार एंट्री होगी.
कोटा-उदयपुर संभाग में भारी बारिश से मानसून का आगाज होगा. जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर में गरज-चमक के साथ बादल बरसेंगे. अगले 4-5 दिन राजस्थान का मौसम बदलेगा. मानसून रफ्तार पकड़ेगा.