जयपुर में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में काली घटाओं के साथ शुरू हुई बारिश

जयपुर में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में काली घटाओं के साथ शुरू हुई बारिश

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में काली घटाओं के साथ बारिश शुरू हुई. बाइस गोदाम, नंदपुरी, टोंक फाटक,  रामबाग सर्किल, सोडाला, डीसीएम, सी स्कीम इलाके में बारिश हो रही है.

आपको बता दें कि राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजस्थान में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया. मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया.

कल 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बाड़मेर सबसे गर्म रहा. वहीं बीकानेर में भी तेज गर्मी, तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया. ज्यादातर शहरों में 40 डिग्री के पार पारा रहा. जयपुर, नागौर, अजमेर में दोपहर बाद मौसम बदला.