उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव क्षेत्र में हादसा

उत्तराखंड: उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा ऋषिकेश के योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास शंटिंग प्रक्रिया के दौरान हुआ. 

भारतीय रेलवे के मुताबिक, उज्जैन एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतर गए थे. हालांकि, इस घटना से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर ये है कि जब यह हादसा हुआ, तब ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था.

इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

related}