मलेशिया से 3 कुख्यात भारतीय गैंगस्टर लाए गए भारत, तीनों पर बंबीहा गैंग से जुड़े होने का आरोप

मलेशिया से 3 कुख्यात भारतीय गैंगस्टर लाए गए भारत, तीनों पर बंबीहा गैंग से जुड़े होने का आरोप

नई दिल्लीः मलेशिया से 3 कुख्यात भारतीय गैंगस्टर भारत  लाए गए है. जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह को भारतीय एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाए गए. तीनों पर बंबीहा गैंग से जुड़े होने का आरोप है.    

जबरन वसूली और सीमा पार हथियार-नशे की तस्करी के आरोप है. तीनों गैंगस्टर भारत लाने के बाद संबंधित पुलिस के हवाले किए गए है. साथ ही विदेशों में छिपे अपराधियों पर भारतीय एजेंसियों का शिकंजा जारी है. 2026 में अब तक 51 कुख्यात अपराधियों को विदेशों से डिपोर्ट कराया गया है.