भगवान शिव की भक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में सुबह से ही गूंजने लगे हर हर महादेव के जयकारें 

भगवान शिव की भक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में सुबह से ही गूंजने लगे हर हर महादेव के जयकारें 

जयपुर: भगवान शिव की भक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि आज मनाया जा रहा है. शिवालयों में सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारें गूंजने लगे. बड़ी संख्या में भक्त दूध, जल और पंचामृत से अभिषेक कर रहे है. 

महाशिवरात्रि पर इस बार 19 साल बाद 6 ग्रहों के विशेष संयोग है. 2007 के बाद इस बार महाशिवरात्रि पर सूर्य, बुध, शुक्र, राहु कुंभ में, केतु सिंह में और चंद्रमा मकर में गोचर करेगा. त्रिकोण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग से महाशिवरात्रि विशेष फलदायी है. जयपुर के ताड़केश्वर महादेव, झारखंड महादेव,जंगलेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, रोजगारेश्वर महादेव समेत शिवालयों में भक्त उमड़ रहे है. 

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में 1100 किलो दूध से शिव का महाभिषेक होगा. हालांकि प्राचीन एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर आज महाशिवरात्रि पर नहीं खुलेगा. प्राचीन एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर जयपुर के मोतीडूंगरी की पहाड़ी पर स्थित है. सुरक्षा कारणों और पहाड़ी की कमजोर स्थिति के चलते मंदिर के पट बंद रहेंगे.