जयपुर: चांदी के भावों में फिर बड़ी गिरावट आई है, सोना स्थिर है. चांदी में नया निवेश करने वालों की बेचैनी बढ़ी है. गुरुवार को चांदी के भावों में फिर गिरावट आई. वायदा बाजार में भी चांदी के भावों में गिरावट जारी है. अभी वायदा बाजार में चांदी के भाव हैं 15,950 रुपए की मंदी के साथ 252,900 रुपए प्रति किलो पर है. बुधवार की तुलना में आज चांदी में 5.93 फीसदी की गिरावट चल रही है.
वायदा बाजार में अभी सोना 149 रुपए की मंदी के साथ 152,897 रुपए प्रति दस ग्राम बोला जा रहा है. जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी अधिकारिक भावों में भी मंदी जारी है. जयपुर में गुरुवार को 24 कैरेट हाजिर सोने का भाव 1,58,500 रुपए प्रति दस ग्राम है. 22 कैरेट जेवराती सोने का आज का भाव 1,48,200 रुपए प्रति दस ग्राम है. गुरुवार को हाजिर में चांदी 2,65,000 रुपए प्रति किलो बोली जा रही है. बुधवार के भावों की तुलना में गुरुवार को भी खासी गिरावट रही.
बुधवार को हाजिर में सोना-जेवराती-चांदी के भाव क्रमशः: 1,63,500,1,53,000, 2,87,000 रुपए थे. बुधवार की तुलना में सोना-जेवराती-चांदी में गुरुवार को क्रमश: 5,000,4,800, 22,000 रुपए की मंदी आई. जयपुर में बुलियन कारोबारियों ने सोने-चांदी के अपने भाव तय किए. वायदा बाजार एमसीएक्स के भावों में 3-4 हजार रुपए प्रीमियम पर सोना बिक रहा है. चांदी के भावों पर भी एमसीएक्स के भावों पर 9-10 हजार रुपए प्रीमियम बोला जा रहा है. भावों में तीव्र गिरावट से बाजार में ग्राहकों ने दूरी बनाई. कारोबार काफी सीमित है.